मोहब्बत में सबकुछ जायज: प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका ने किया ऐसा कांड, पुलिस वाले भी हाथ जोड़ते नजर आए

रायबरेली के गुरबक्शगंज में प्रेमी के जेल जाने से नाराज़ युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसकी रिहाई की मांग करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Raebareli: रायबरेली में रविवार को एक अजीबोगरीब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अपने प्रेमी के जेल जाने से नाराज़ एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर उसने प्रेमी की रिहाई की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी दे दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना का वीडियो बनने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

प्रेमी के जेल जाने से नाराज़ थी युवती

घटना रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक डलमऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के जेल जाने से बेहद नाराज़ थी। बताया जा रहा है कि जिस युवक से वह प्रेम करती है, उसे अपहरण के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक गुरबक्शगंज इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। इसी बात से नाराज़ होकर युवती अचानक गुरबक्शगंज पहुंच गई और वहां लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश में 266 जजों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

टावर पर चढ़ते ही मचा हड़कंप

युवती को टावर पर चढ़ा देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोग घटना को देखकर हैरान थे और कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। युवती टावर के प्लेटफॉर्म पर बैठ गई और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। वह लगातार अपने प्रेमी को जेल से रिहा करने की मांग कर रही थी।

पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश शुरू की। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग काफी देर तक उसे समझाते रहे कि वह नीचे उतर आए। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे समझाने में सफल रही और युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। इस तरह एक बड़ी अनहोनी टल गई।

मिलिए उस शख्स से, जिसने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ दिए दान, अपने कर्मचारियों को घर-गाड़ियां का दिया तोहफा, BJP ने चुना MP

अपहरण केस में जेल गया था प्रेमी

क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि डलमऊ की रहने वाली युवती गुरबक्शगंज में मोबाइल टावर के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जांच में पता चला कि जिस युवक से युवती प्रेम करती है, उसे धारा 363 और 366 के तहत दर्ज अपहरण के मामले में जेल भेजा गया है।

चेतावनी देकर घर भेजा

पुलिस के अनुसार युवती को समझा-बुझाकर उसके घर भेज दिया गया है। साथ ही उसे चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में अगर वह इस तरह की हरकत दोबारा करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 5 April 2026, 7:53 PM IST

Advertisement