हिंदी
जनपद कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र के उरसान गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद जुटी भीड़
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र के उरसान गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
फाइल फोटो - मृतिका मिथलेश
मिली जानकारी के अनुसार उरसान निवासी रजत कश्यप ने शराब के नशे में अपनी 30 वर्षीय पत्नी मिथलेश के साथ विवाद के दौरान बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मिथलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया।
बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई अल्टो कार; कई घायल
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी
मृतका के भाई रवि कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब दस वर्ष पहले रजत कश्यप के साथ हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम प्रधान के माध्यम से उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तत्काल बहन की ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि उसकी बहन का शव घर के अंदर पड़ा था और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
हत्या की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर
घटना की सूचना पर डेरापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, मृतका की सास संजू देवी और आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sonbhadra LPG Crisis: युद्ध का सोनभद्र में भी दिख रहा असर, सिलेंडर के लिए मची मारामारी
इस दर्दनाक घटना के बाद उरसान गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से हर कोई स्तब्ध है। बहराल पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है मगर इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।