लाखों खर्च, फिर भी बेकार! धानी के रामपुर में मनरेगा पार्क बना ‘शोपीस’, ग्रामीणों में आक्रोश

धानी ब्लॉक के रामपुर ग्राम सभा में लाखों की लागत से बना मनरेगा पार्क वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। सुविधाओं के अभाव और देखरेख न होने से यह पार्क सिर्फ नाम का रह गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Maharajganj: जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रामपुर ग्राम सभा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विकास के नाम पर बनाए गए इस पार्क की हालत ऐसी हो चुकी है कि यह ग्रामीणों के लिए उपयोगी स्थान बनने के बजाय केवल एक ‘शोपीस’ बनकर रह गया है।

वीरान पड़ा हुआ है पार्क

ग्रामीणों के अनुसार, इस पार्क का निर्माण करीब चार साल पहले कराया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक इसमें किसी प्रकार का रखरखाव या विकास कार्य नहीं किया गया। पार्क में न तो फूल-पौधे लगाए गए और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई झूले या अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परिणामस्वरूप, यह पार्क आज वीरान पड़ा हुआ है।

महराजगंज में आस्था का सैलाब! चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ी भीड़, क्या है इस श्रद्धा का रहस्य?

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर केवल औपचारिकता निभाई गई और कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। पार्क में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिससे यह और भी बदहाल नजर आता है। न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही कोई देखरेख करने वाला।

Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग

ग्राम प्रधान से की गई शिकायत 

गांव के लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजों में योजनाएं पूरी कर ली जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है।

Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग

पार्क की दुर्दशा के कारण यहां न तो बच्चे खेलने आते हैं और न ही ग्रामीण टहलने के लिए। जो पार्क लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए बनाया गया था, वही अब उपेक्षा का प्रतीक बन चुका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और पार्क को जल्द से जल्द विकसित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यह वास्तव में लोगों के काम आ सके।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 19 March 2026, 6:02 PM IST

Advertisement