हिंदी
सोनभद्र में सिलेंडर के लोग परेशान
Sonbhadra: इजाराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों तक महसूस किया जा रहा है। सोनभद्र में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जिले में गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, जिले की कई गैस एजेंसियों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, और चोपन समेत कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
गैस संकट का असर सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कई छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों को अपने कामकाज में कटौती करनी पड़ रही है।
इस बीच, कई जगहों पर घरेलू गैस की कालाबाजारी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ एजेंसियां तय कीमत से अधिक दाम पर सिलेंडर बेच रही हैं। इतना ही नहीं, कई गैस एजेंसियों पर ताले लटके हुए हैं और स्टाफ के मोबाइल फोन बंद मिल रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जिले में कुल 44 गैस एजेंसियों पर करीब 3.65 लाख उपभोक्ता निर्भर हैं। आपूर्ति ठप होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।
Location : Sonbhadra
Published : 19 March 2026, 2:29 PM IST
No related posts found.