हिंदी
पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा (Img: Dynamite News)
Kannauj: कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना ग्राम देवपुर की है। पुलिस के अनुसार 7 और 8 जून की रात आरोपी अशोक कुमार बाथम का अपने पिता श्रीकृष्ण बाथम (70) से जमीन के काम को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में था और उसने अपना आपा खो दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी (टकोरा) से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के बेटे रजनीश बाथम ने सकरावा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1)/351(3) के तहत केस दर्ज किया।
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक कुमार को ‘नगला मदारी प्रतीक्षालय तिराहा पुलिया’ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
5500 किलो का एक टायर! आखिर कौन सा है दुनिया का यह राक्षस ट्रक जो बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दे?
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP74AL0879) भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
न्याय की मांग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा; गांव में अफरा-तफरी
इस पूरे मामले के खुलासे में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित उप-निरीक्षक महेंद्र कुमार, आरक्षी प्रेम कुमार सिंह, सचिन धाकरे, राहुल सिंह और चालक अतुल कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक जघन्य अपराध का तेजी से खुलासा संभव हो सका।
Location : Kannauj
Published : 10 June 2026, 4:15 PM IST