हिंदी
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Muzaffarnagar crime: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी का है। यहां किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहे 32 वर्षीय मोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी पूजा ने मोनू को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
दोनों के बीच विवाद शुरू
परिजनों के अनुसार मोनू और पूजा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि पूजा ने दहेज और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते परिवार के कई सदस्य जेल भी गए थे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब पांच वर्षों से पूजा मायके में रह रही थी और तीन महीने पहले ही वापस लौटकर मोनू के साथ ब्रह्मपुरी में किराए के मकान में रहने लगी थी।
घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद
मोनू की मां सुकरमा का आरोप है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और उस समय पूजा के पिता भी मौके पर मौजूद थे। हालत बिगड़ने पर मोनू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी, 3 दिन में होगा बड़ा बदलाव
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी और ससुर ने उन्हें धमकाया और कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खाकी पर चढ़ा इश्क का रंग! थाने में शुरू हुई मोहब्बत, अब पूरे इलाके में चर्चा
मृतक मोनू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Location : Muzaffarnagar
Published : 8 June 2026, 8:55 PM IST
Topics : crime news Latest News murder UP News