भटनी पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी, POCSO एक्ट और BNS की धाराओं में दर्ज था मामला

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी सोनू राजभर गिरफ्तार। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 June 2026, 5:49 PM IST
google-preferred

Deoria : देवरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

अपराधियों के खिलाफ चल रहा है अभियान

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में भटनी पुलिस ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचा गया आरोपी

थाना भटनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के निवासी व वांछित आरोपी सोनू राजभर (19) को 10 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना भटनी में दर्ज मुकदमा संख्या 137/2026 में कार्रवाई की जा रही है।

Deoria News: अंधविश्वास की आड़ में हैवानियत, झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना भटनी में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी 22 मई 2026 की रात उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पीड़िता को पहले ही किया जा चुका है बरामद

मामले की जांच के दौरान भटनी पुलिस ने 30 मई को नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location :  Deoria

Published :  10 June 2026, 5:49 PM IST

Advertisement