‘पापा बोले थे- अब नहीं सहा जाता जुल्म…’ झांसी में प्रताड़ना से टूटकर बुझ गई 55 साल की शख्स की सांसें

झांसी के चिरगांव में 55 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने के बाद परिजनों ने मारपीट, उत्पीड़न और बेइज्जती का आरोप लगाया है। बेटी का दावा है कि पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने जान दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 19 August 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतक की बेटी ने थाने में दी तहरीर में पड़ोस के दो भाइयों और अन्य लोगों पर पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पिता मानसिक रूप से थे परेशान 

बेटी का दावा है कि लगातार कथित उत्पीड़न और आर्थिक दबाव के चलते उसके पिता मानसिक रूप से बेहद परेशान थे और उन्होंने अपनी जान दे दी। वहीं परिवार ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर है और पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से सामने आई यह कहानी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 

ये भी पढ़ें - Jhansi: जानिए क्या है ‘हरा धनिया’ और ‘बादाम पाउडर’ का Code Word, जिसकी आड़ में चल रहा था नशे का बड़ा काला कारोबार

जान से मारने की दी धमकी 

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपार निवासी प्रज्ञा राजपूत ने चिरगांव थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता घनश्याम सिंह राजपूत 9 अगस्त की रात खाद की बोरी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही राजपूत का ट्रैक्टर खड़ा था। आरोप है कि ट्रैक्टर हटाने की बात कहने पर दोनों भाइयों ने अपने दो-तीन साथियों के साथ घनश्याम सिंह के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

तहरीर के मुताबिक, अगले दिन भी कथित तौर पर घनश्याम सिंह को घर से खींचकर पीटा गया। बेटी का कहना है कि इस घटना के बाद पिता ने अपनी मुंबई में रहने वाली बड़ी बेटी प्रगति को फोन कर बेहद दुखी होकर अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही थी। परिवार ने एक अन्य व्यक्ति पर भी कथित तौर पर पैसे के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद 11 अगस्त की सुबह घनश्याम सिंह घर से निकल गए। शाम करीब साढ़े छह बजे चिरगांव में पहाड़ी चुंगी के पास नाले में उनका शव मिलने की बात तहरीर में कही गई है।

ये भी पढ़ें - Jhansi News: भाई को आखिरी कॉल, फिर संदिग्ध मौत… आखिरी कॉल ने खोला दर्दनाक राज

परिजनों का आरोप है कि लगातार कथित मारपीट, बेइज्जती और आर्थिक दबाव से आहत होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। अब परिवार पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। 

Location :  Jhansi

Published :  19 August 2026, 1:52 PM IST

Advertisement