जसवंतनगर पुलिस ने की लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में दबोचे गए दो शातिर बदमाश

जसवंतनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 May 2026, 1:00 PM IST
google-preferred

Jaswantnagar: जसवंतनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान शुरू हुआ पूरा ऑपरेशन

पुलिस कचौरा बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद पुलिस को दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे और पीछा करने पर बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना जसवंतनगर पुलिस कचौरा बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अवैध असलहों और कारतूसों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई।
कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों युवक मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ाते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। खुद को पुलिस से घिरता देख दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुमित उर्फ सनकी पहलवान पुत्र मनोज निवासी नगला भगत थाना जसवंतनगर के दाहिने पैर में तथा शक्ति उर्फ तनुष पुत्र प्रेम सिंह निवासी आनंद नगर थाना कोतवाली इटावा के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

Location :  Jaswantnagar

Published :  25 May 2026, 12:54 PM IST

Advertisement