Muzaffarnagar Theft: ईद की खरीदारी के बीच दिखा झपटमारों का तांडव, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शिव चौक के पास ईद की खरीदारी कर रही एक महिला का पर्स और मोबाइल छीनने वाले शातिर झपट्टामार आशीष को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए इस आरोपी के पास से लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 14 March 2026, 7:11 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चोरों के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ईद की खरीदारी के बीच भी चोर मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जहां इसी कड़ी में चोरी की एक और घटना जुड़ गई है।

यह है पूरा मामला

चोरी की घटना का यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर झपट्टा मार कर एक महिला का पर्स छीनने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पर्स, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

ईद की खरीदारी के बीच वारदात 

जानकारी के अनुसार 12 मार्च को नगर कोतवाली क्षेत्र में ईद की खरीदारी करने आई फरहा नाम की एक महिला अचानक झपट्टा मार का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाजार में खरीदारी के दौरान एक युवक महिला के पास आया और उनके हाथ से पर्स झपटकर मौके से फरार हो गया। महिला के पर्स में एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी रखी हुई थी। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सख्त दिखे CDO, बी-सी ग्रेड योजनाओं पर जताई नाराजगी; अधिकारियों को दी ये चेतावनी

भागते समय CCTV में कैद हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा युवक पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने में सफलता हासिल की।

24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने वायरल फुटेज और पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम आशीष नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से महिला का पर्स, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद कर ली गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2)/317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

सोनभद्र में महंगाई के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, LPG सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर सरकार को घेरा

एक घंटे से कर रहा था रैकी

इस मामले में जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 12 मार्च की शाम करीब 5 बजे रुड़की रोड स्थित शिव चौक के पास यह घटना हुई थी। पुलिस टीम को तुरंत मामले की जांच में लगाया गया और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब एक घंटे से बाजार में रैकी कर रहा था और मौका मिलते ही महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 14 March 2026, 7:11 PM IST

Advertisement