चार साल पहले धूमधाम से हुई शादी, अब दहेज के लालच ने छीन ली बहू की जिंदगी; पढ़ें पूरी खबर

जनपद बदायूं में चार साल पहले धूमधाम से हुई राजेश्वरी की शादी, दहेज लालच और पति के अवैध संबंधों के कारण दुखद अंत पर पहुंची। ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 1:19 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दहेज की आग  में जली महिला की दर्दनाक कहानी की तस्वीर सामने आई है। मामला जनपद बदायूं का है।  जनपद बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता की कथित रूप से दहेज और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

चार साल पहले हुई थी धूमधाम से शादी

जानकारी के अनुसार, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पतीसा निवासी सत्यपाल सिंह ने अपनी 28 वर्षीय बेटी राजेश्वरी की शादी करीब चार वर्ष पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी प्रदीप पुत्र वीरेश पाल के साथ बड़े धूमधाम से की थी। शादी के शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे।

दहेज की मांग बनी प्रताड़ना की वजह

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि सोने की चेन, अंगूठी और बाइक की मांग की जा रही थी। आर्थिक तंगी के चलते ये मांगें पूरी नहीं हो सकीं, हालांकि परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार तीन भैंसें दीं। इसके बावजूद राजेश्वरी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

पति पर अवैध संबंध का आरोप

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 26 March 2026, 1:19 PM IST

Advertisement