फतेहपुर में तड़के सड़क पर बिछ गई लाशें, दो की मौके पर मौत

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 March 2026, 2:43 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर में गुरुवार तड़के ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। सड़क पर खून बिखरा था। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी थी और दो लोगों की लाशें वहीं पड़ी थीं। तेज रफ्तार का कहर इस कदर टूटा कि कुछ ही सेकंड में खुशहाल सफर मातम में बदल गया।

चंदौरा मोड़ पर मौत का तांडव

यह दर्दनाक हादसा ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा मोड़ के पास हुआ। सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रहे बलराम और देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप

अस्पताल में टूटी एक और सांस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान देशराज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं बलराम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक राममिलन के भाई शिवमिलन ने बताया कि वे लोग रिश्तेदारी में आए थे और गांव में चल रहे नौटंकी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तड़के घर लौट रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: आखिर लग्जरी गाड़ियों से क्यों बकरा चोरी करते थे ये 9 बदमाश? जानें क्या है वजह

पुलिस जांच में जुटी, वाहन फरार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद से अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 26 March 2026, 2:43 PM IST

Advertisement