फतेहपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। इस दौरान टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 March 2026, 2:53 PM IST
google-preferred

Fatehpur: जनपद के नगर पंचायत असोथर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने प्रताप नगर झाल तिराहे के पास स्थित रोजाना बाजार में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अरहर दाल, मूंग दाल, चाय पत्ती, हल्दी और घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अभियान की सूचना मिलते ही क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए।

नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के विपरीत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप

एफएसओ ने दी ये हिदायत

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा ने बताया कि यह कार्रवाई सर्वे के तहत की गई है। इस दौरान टीम द्वारा अरहर दाल, मूंग दाल, चाय पत्ती, हल्दी और घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। लिए गए नमूनों की जांच कराई जाएगी और मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे मानक के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फतेहपुर में फेक आईडी, वायरल वीडियो और फिर कत्ल… रिश्ते का डरावना सच

आगे भी जारी रहेगा ये अभियान

उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि मिलावटखोरों पर नजर रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। खाद्य सामाग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा समेत पूरी टीम मौजूद रही।

प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका हो तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें।

Location :  Fatehpur

Published :  26 March 2026, 2:48 PM IST

Related News

Advertisement