हिंदी
एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट ब्लैक कारों का काफिला (Image: Dynamite News)
Noida News: एक बार फिर नोएडा में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि कुछ बिना नंबर प्लेट की ब्लैक जेड गाड़ियां नोएडा एक्सप्रेसवे पर भौकाल मचा रही है। इसकी वीडियो और खबर को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया है।
Noida Expressway Stunts: एक दर्जन ब्लैक कारें, नो नंबर प्लेट और एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट! देखें वायरल वीडियो#Noida #Expressway #Stunts #DynamiteNews @noidapolice @noida_authority pic.twitter.com/swnmrIzMHR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 20, 2026
नोएडा पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की गई। इस मामले में नॉएडा ट्रैफिक कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद गाड़ियों की पहचान करके उनका चालान काटा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि एक कार का करीब 32,000 रुपये का चालान काटा गया है। क्योंकि सभी गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं था। इसलिए गाड़ियों की पहले पहचान की जा रही है और उसके बाद ही एक्शन लिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा एक्सप्रेसवे का था। वीडियो में दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन ब्लैक गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर वीडियो बना रहे है। अब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Viral Video) पर डाल दिया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो तेजी के साथ नोएडा के तमात व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल हुई।
बड़ी बात यह भी है कि यह वीडियो उस दिन वायरल हो रहा है, जिस दिन उत्तर प्रदेश के सीएम (Uttar Pradesh CM) योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में हैं। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रैड शो (UP International Trade Show 2026) और पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में आए हैं। इस कारण जिले में हाई अलर्ट भी जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। नोएडा पुलिस की ट्रैफिक (Noida Traffic Police) टीम भी सड़कों पर कड़ी सुरक्षा कर रही है। उसके बावजूद भी कुछ लोगों ने नोएडा में सड़कों पर इस तरीके से स्टंटबाजी की। हालांकि, पुलिस के सामने इन लोगों की एक नहीं चल सकी।
Location : Noida
Published : 21 September 2026, 3:39 PM IST