हिंदी
पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Banda: दीपावली से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांदा पुलिस ने देर रात ग्राम गुरेह में अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के आदेश अनुसार नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात की टीम गश्त और चेकिंग पर थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस ने उन ठिकानों पर शंका के आधार पर छापेमारी की, जहां खेत में बने कमरे में पटाखा बनाये जा रहे थे। मौके पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवधेश वर्मा और मोनू सेन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने निर्मित, अर्धनिर्मित पटाखे बनाने और बाजार में अवैध सप्लाई की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वे दीपावली से पहले अधिक मात्रा में पटाखे बाजार में भेजने की तैयारी कर रहे थे।
वाराणसी में अब हेलीकॉप्टर से होंगे गंगा आरती और घाट के दर्शन, देखें क्या है नया मास्टरप्लान
मौके से कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये मूल्य के निर्मित, अर्धनिर्मित पटाखे और पटाखा निर्माण में प्रयुक्त महत्वपूर्ण रसायन के साथ उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामद वस्तुओं में 46.3 किलो बड़ा रैपर लाइट, 3.4 किलो छोटा रैपर लाइट, 58 किलो अर्ध-निर्मित लाइट (बारूद भरा), 50 किलो पूर्ण निर्मित लाइट (बारूद भरा), 2.6 किलो निर्मित पटाखे, 21.4 किलो बारूद पाउडर, 18.7 किलो सफेद पाउडर, 4.8 किलो गंधक पाउडर, 4.3 किलो कोयला पाउडर, 14.1 किलो सफेद पाउडर (वरेठा) और 3.9 किलो काला पाउडर (विस्फोटक) समेत अनेक रंगीन पाउडर आदि माल जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि अब मामला केवल गिरफ्तार दो व्यक्ति तक सीमित नहीं है और गहन जांच चल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ये अवैध सामग्री किन स्रोतों से आती थी और कहीं इसका एक बड़ा नेटवर्क तो नहीं जो राज्यभर में अवैध आपूर्ति कर रहा हो। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सुरक्षा के खतरे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे किसी भी गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Banda
Published : 8 October 2025, 6:34 PM IST
Topics : banda news Banda Police Diwali firecracker factory