हिंदी
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 67 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पदोन्नति दी है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये पदोन्नतियाँ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएँगी।
यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल
लखनऊ: यूपी की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए किया गया है। शासन ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए हैं। इसमें 2001 बैच के 4 अफसर प्रमुख सचिव, जबकि 2010 बैच के 19 अफसर सचिव/कमिश्नर रैंक में प्रोन्नत किए गए हैं। इसके साथ ही 2013 बैच के अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान और 2022 बैच को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है।
इस बाबत प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा यह आदेश जारी किए गए जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे।
इनमें चार आईएएस अफसरों वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव बनाया गया है।
वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अफसरों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्ष 2010 बैच के आईएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नोति दी गई है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने आदेश जारी कर दिया है। आईएएस अफसरों के पदोन्नति के बाद जल्द ही तबादले हो सकते हैं। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
वर्ष 2013 बैच के 30 आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। आईएएस दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रवीन्द्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह सचान, डॉ वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ कंचन सरन, रघुबीर, चांदनी सिंह, और राजेश कुमार त्यागी को सलेक्शन ग्रेड का वेतनमान दिया जाएगा।
यूपी में IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, नई जिम्मेदारियों के साथ मिला अतिरिक्त प्रभार; देखें सूची
2012 बैच के एक अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। वहीं 2022 बैच के 13 अधिकारियों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है। ये अधिकारी श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डा. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।