बदायूं में दो बाइकों की टक्कर ने मचाया हड़कंप, 7 लोग गंभीर घायल

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला और बच्चियों समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 June 2026, 10:47 PM IST
google-preferred

Budaun : जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जहां उसहैत थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर ने कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया। हादसे में महिला और बच्चियों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

भद्रा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के भद्रा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक बाइक पर सवार जैनब (17) पुत्री नवाब, फिरोज (21) पुत्र नवाब और वक्तों (40) पत्नी नवाब निवासी गौंतरा थाना उसावां क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग खेड़ाजलपुर से शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

अब SSP ऑफिस के चक्कर खत्म! बदायूं पुलिस का नया सिस्टम सुनकर हर फरियादी कहेगा- काश ये पहले होता

परिवार के साथ लौट रहे थे पप्पू, तभी हुआ हादसा

वहीं दूसरी बाइक पर पप्पू (45) पुत्र जयपाल, उनकी पत्नी फूलवती (40) और दो बेटियां रचना (7) व प्रियंका (5) सवार थीं। ये सभी दियोरिया थाना उसहैत क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि पप्पू अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल अकड़ जिला शाहजहांपुर से वापस गांव दियोरिया लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसहैत थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पप्पू की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि बाकी छह घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना के बाद घायलों के परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Location :  Budaun

Published :  11 June 2026, 10:44 PM IST

Advertisement