हरदोई डीएम अनुनय झा का एक्शन मोड जारी, कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण में दिए सुधार के सख्त निर्देश

यूपी के हरदोई जनपद में जिलाधिकारी अनुनय झा ने फाइलों से निकल कर फील्ड में उतरे, गंदगी और अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताई। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 June 2025, 2:58 PM IST
google-preferred

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कई आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट, आपदा प्रबंधन कक्ष, शस्त्र अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, लोकवाणी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय सहित विभिन्न अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट से की, जहां सामान्य दस्तावेजों और न्यायिक कार्यप्रणाली की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद वे सीधे आपदा प्रबंधन कक्ष पहुंचे और यहां लगे एलईडी स्क्रीन की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों द्वारा सभी स्क्रीन को सक्रिय बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कक्ष का उपयोग आपदा के साथ-साथ अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में कंट्रोल रूम के रूप में भी किया जाए।

डीएम अनुनय झा का एक्शन मोड जारी

इसके बाद जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दस्तावेजों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए। स्थायी और अस्थायी अभिलेखों को अलग-अलग सूचीबद्ध कर संरक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी रिकॉर्ड को परगना व तहसीलवार क्रम में सहेजा जाए ताकि जरूरत के समय उन्हें ढूंढने में कोई कठिनाई न हो।

DM Anunay Jha Official Visit

जिलाधिकारी अनुनय झा

गंदगी और अव्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी

संयुक्त हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने आदेश दिया कि सभी कर्मचारियों की नेमप्लेट लगवाई जाए ताकि आम जनता को संबंधित कर्मचारी की पहचान में सुविधा हो। नाजिर कक्ष के निरीक्षण में उन्होंने जर्जर और अनुपयोगी आलमारियों को जल्द हटाकर नई आलमारियां लगाने के निर्देश दिए।

DM Anunay Jha Official Visit

डीएम अनुनय झा ने खामियों पर कसा शिकंजा

जिलाधिकारी ने संयुक्त हॉल के बाहर लगे पुराने नोटिस बोर्ड को हटाकर उसकी जगह एक डिजिटल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निविदाएं और अन्य प्रशासनिक घोषणाएं इसी डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएं, जिससे पारदर्शिता और सूचना की सुलभता सुनिश्चित हो।

भूमि अधिग्रहण कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टूटी कुर्सियों व फर्नीचर को बदलने के निर्देश दिए। अभिलेखागार में पाई गई गंदगी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया।

अन्य विभागों में भी सुधार के निर्देश

निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने लोकवाणी केंद्र, भूलेख अनुभाग और प्रोबेशन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

Location : 

Published :