Hamirpur: ‘उस’ वीडियो में ऐसा क्या था? जानिए सुमेरपुर CHC के डॉक्टर का वीडियो वायरल होते ही क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?

हमीरपुर के सुमेरपुर सीएचसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 11 July 2026, 2:18 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल के एक डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर से बातचीत की। वहीं अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ विवाद और मारपीट की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल

अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है वीडियो

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सुमेरपुर सीएचसी परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टर से बातचीत करती दिखाई दे रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी डॉक्टर को समझाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।

कर्मचारी से विवाद की भी चर्चा

घटना के दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ विवाद और मारपीट की बात भी सामने आई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Hamirpur: चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें एंटी करप्शन टीम ने कैसे बिछाया जाल

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hamirpur

Published :  11 July 2026, 2:18 PM IST

Related News

Advertisement