‘अब सड़क बनवाकर ही लौटेंगे’… पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट पहुंचे Gen Alpha, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में बदहाल सड़क से परेशान स्कूली बच्चों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भौली और बचरौली गांव के बच्चे पुलिस की रोक-टोक के बावजूद कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जिला कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। बच्चों का आरोप है कि गांव से स्कूल तक जाने वाली सड़क 25 साल से ज्यादा समय से बदहाल है। जलभराव और कीचड़ के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 August 2026, 4:10 PM IST
google-preferred

Hamirpur: जिन हाथों में स्कूल की किताबें और कॉपियां होनी चाहिए थीं, उन्हीं हाथों में सड़क बनवाने की मांग लेकर बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र के भौली और बचरौली गांव में बदहाल सड़क को लेकर बच्चों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर दिखाई दिया। स्कूली बच्चों का जत्था अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बच्चे पीछे हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस की निगरानी के बीच बच्चे गलियों से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते रहे और आखिरकार जिला कार्यालय तक पहुंच गए।

25 साल से सड़क बदहाल

बच्चों का कहना है कि गांव से स्कूल तक जाने वाली सड़क पिछले 25 साल से ज्यादा समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर होते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि सड़क और आसपास का रास्ता पहचानना तक मुश्किल हो जाता है।

छह हजार से ज्यादा आबादी भी परेशान

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली का असर सिर्फ स्कूली बच्चों पर नहीं पड़ रहा है। भौली और बचरौली गांव समेत आसपास की करीब छह हजार से ज्यादा आबादी इस समस्या से प्रभावित है। गांव में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या गंभीर स्थिति होने पर सबसे बड़ी चिंता उसे अस्पताल तक पहुंचाने की होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई बार गांव तक वाहन पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

यमुना पुल पर अचानक स्टेनो ने लगाई छलांग! हमीरपुर पुलिस महकमे में हड़कंप, रेस्क्यू कर बचाई जान

बच्चों ने कहा- अब चुप नहीं बैठेंगे

कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चों का कहना था कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन जब सड़क की हालत नहीं बदली तो उन्हें खुद आवाज उठानी पड़ी। बच्चों ने साफ कहा कि वे सड़क बनवाने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था कि जब तक गांव की सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की

बच्चों के कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बच्चे अलग-अलग रास्तों और गलियों से निकलते हुए आगे बढ़ते रहे। आखिरकार वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जिला कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Hamirpur: हमीरपुर में Gen Alpha का प्रदर्शन, सड़क की मांग को तिरंगे संग कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे; DM Office का घेराव

परिजनों और अधिकारियों में कहासुनी

प्रदर्शन के दौरान बच्चों के परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जिलाधिकारी से मुलाकात को लेकर कहासुनी भी हुई। परिजनों का कहना था कि जब बच्चे इतनी दूर अपनी समस्या लेकर आए हैं तो उनकी बात सीधे जिलाधिकारी तक पहुंचनी चाहिए। वे अधिकारियों से बार-बार बच्चों की डीएम से मुलाकात कराने की मांग करते रहे।

एक घंटे से ज्यादा सड़क पर बैठे रहे बच्चे

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद बच्चे करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। बच्चों के प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

Location :  Hamirpur

Published :  19 August 2026, 4:10 PM IST

Related News

Advertisement