हिंदी
हमीरपुर पुलिस महकमे में हड़कंप (IMG: Dynamite News)
Hamirpur: हमीरपुर में यमुना पुल पर उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सीओ सदर के स्टेनो ने नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते यह खबर पुलिस महकमे तक पहुंची तो अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद स्टेनो को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला हमीरपुर के यमुना पुल का है। बताया जा रहा है कि सीओ सदर के स्टेनो किसी समय पुल पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें नदी में गिरते देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हाथों में तिरंगा, जुबान पर सवाल… हमीरपुर में बच्चों ने घेरा DM ऑफिस, अफसर भी रह गए हैरान
रेस्क्यू के बाद स्टेनो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सीओ सदर के स्टेनो ने यमुना नदी में छलांग क्यों लगाई। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
सीओ सदर के कार्यालय से जुड़े कर्मचारी के नदी में कूदने की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि पुलिस की तत्परता से समय रहते उन्हें नदी से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
Location : Hamirpur
Published : 14 August 2026, 6:18 PM IST