Hamirpur Accident: रोडवेज बस की टक्कर से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर, हाईवे पर ठप रहा आवागमन

हमीरपुर में मंगलवार दोपहर महोबा डिपो की एक बस और बाइक की टक्कर में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से NH-34 पर लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 May 2026, 2:38 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर में मंगलवार दोपहर महोबा डिपो की एक बस और बाइक की टक्कर में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से NH-34 पर लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने की कोशिश में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी है।

हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मड़ैया निवासी 55 वर्षीय फूलकली पत्नी पावनी निषाद अपने 30 वर्षीय पुत्र वीरू के साथ सुबह करीब 10:30 बजे बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Hamirpur News: NH-34 पर रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

हाईवे पर अफरा-तफरी

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

Hamirpur: चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें एंटी करप्शन टीम ने कैसे बिछाया जाल

घटना की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और चेयरमैन कुलदीप निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका पांच बेटियों की मां थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Location :  Hamirpur

Published :  5 May 2026, 2:38 PM IST

Advertisement