हिंदी
जीएल बजाज यूनिवर्सिटी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी आज ग्रेटर नोएडा में स्थित जीएल बजाज यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस ने मौके पर पहरा सख्त कर दिया है। कुछ लोग मौके पर प्रदर्शन करने के लिए आए, लेकिन पुलिस ने उनको तुरंत हिरासत में ले लिया।
दरअसल, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जीएल बजाज यूनिवर्सिटी में एडमिशन के नाम पर वसूली की जा रही है। इससे बच्चों पर काफी फर्क पड़ रहा है। मोहित नागर ने आरोप लगाया है कि डोनेशन के नाम पर दलाली हो रही है, जिसको समाजवादी पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनिवर्सिटी की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
Greater Noida: समाजवादी पार्टी के ऐलान के बाद नॉलेज पार्क में तनाव का माहौल, ग्रेटर नोएडा की GL बजाज यूनिवर्सिटी पर पुलिस का सख्त पहरा, कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया#GreaterNoida #GLBajajUniversity #Student @samajwadiparty @mediacellsp @UPPolice pic.twitter.com/qEDnKRKpWE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 29, 2026
Location : Noida
Published : 29 June 2026, 11:56 AM IST