BIG BREAKING: सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले नोएडा में सियासी तनाव; बाहर पुलिस का पहरा, अंदर सपाइयों की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे से पहले जिले का राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया है। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में नेताओं की अहम बैठक चल रही है, जबकि बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी है। प्रदर्शन की आशंका के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 June 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

Noida: आज शनिवार को सीएम के नोएडा आने से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में निगरानी कड़ी कर दी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने सीएम के नोएडा आगमन पर विरोध किया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का आरोप है कि सरकार ने जिले में कोई काम नहीं किया, इसलिए इनका नोएडा में आने का कोई फायदा नहीं है।

सपा मुख्यालय में चल रही बैठक

वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा पुलिस मौके पर मौजूद है। नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ रहे हैं, इसलिए कोई भी प्रदर्शन ना करें। अब समाजवादी पार्टी मुख्यालय में जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी अपने सपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

BIG BREAKING: नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर डाला डेरा, आखिर किस बात का है डर?

नोएडा क्यों आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कई सौ करोड़ रुपये की सौगात देने आ रहे हैं। इसी के साथ नोएडा ऑथोरिटी की हाईटेक बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगाई गई हैं।

Location :  Noida

Published :  27 June 2026, 11:38 AM IST

Related News

Advertisement