Noida: नोएडा में सड़कें, नाली और फुटपाथ बनाना हुआ महंगा, लागू हुआ PWD SOR-2025
नोएडा अथॉरिटी ने लंबे इंतजार के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के नए शेड्यूल ऑफ रेट्स (SOR)-2025 को लागू कर दिया है। नई दरें लागू होने के बाद शहर में बनने वाली सड़कों, पार्कों, इमारतों और अन्य विकास परियोजनाओं की लागत में 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है।