Akhilesh Yadav Attack: अयोध्या मामले पर अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले- ‘लंका कांड’ यहीं होगा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद और यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई तीखे राजनीतिक बयान दिए।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 June 2026, 7:34 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पंचायत चुनाव का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दोनों मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार दो पोस्ट कर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने अयोध्या से जुड़े मामले पर तंज कसते हुए इसे बीजेपी का ‘लंका कांड’ बताया और कहा कि अब कई चीजें सामने आने वाली हैं।

अयोध्या मामले पर बीजेपी पर तीखा वार

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “बीजेपी का लंका कांड अयोध्या में ही होगा।” उन्होंने आगे कहा कि दान और चढ़ावे से जुड़े मामले में सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े विषय में अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसका जवाब मिलना चाहिए। अखिलेश ने अपने अंदाज में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार का अंत निश्चित है। उन्होंने लिखा कि बीजेपी के लिए अमृतकाल अब काल बनकर आया है। उन्होंने सरकार के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय कहा गया था कि सरकार में इस्तीफे नहीं होते, अब जनता सवाल पूछ रही है।

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर के 8 ‘रावण’, लवकुश से लेकर राम शंकर तक; जानिये कैसे करते थे काला कारनामा

‘भगवान के ऑडिट से नहीं बच पाएगा कोई’

सपा प्रमुख ने अपने दूसरे पोस्ट में भी बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों पर हमला जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तो कई मामलों की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में कई खुलासे हो सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अब अलग-अलग स्तरों पर जिम्मेदारी तय होगी और जिन लोगों ने गलत किया है उन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भगवान के ऑडिट से कोई बच नहीं पाएगा।

NEET परीक्षा को लेकर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने बयान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि NEET के छात्र भी सवाल पूछ रहे हैं कि जब इस्तीफे शुरू हो गए हैं तो ‘लीकाधिपति’ का भी करवा दीजिए। इस बयान के जरिए उन्होंने परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

चंदा चोरी पर आक्रोश के बीच अखिलेश यादव जाएंगे 2 दिन के प्रयागराज दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम

पंचायत चुनाव मामले में भी सरकार को घेरा

इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले का जिक्र किया जिसमें ग्राम प्रधानों को कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बनाए रखने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को असंवैधानिक बताया है।

Location :  Lucknow

Published :  26 June 2026, 7:31 PM IST

Advertisement