Bareilly News:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के तूफानी दौरे से अफसरों की क्यों बढ़ी धड़कनें

बरेली गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली पहुंचते ही प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर आ गया। त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर दोपहर 1:25 बजे तक राज्यपाल का दौरा बेहद टाइट शेड्यूल में चला। जहां-जहां काफिला पहुंचा, वहां अफसरों के चेहरे पर बेचैनी साफ दिखी।

Updated : 30 April 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

Bareilly News:  बरेली गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली पहुंचते ही प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर आ गया। त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर दोपहर 1:25 बजे तक राज्यपाल का दौरा बेहद टाइट शेड्यूल में चला। जहां-जहां काफिला पहुंचा, वहां अफसरों के चेहरे पर बेचैनी साफ दिखी। औपचारिकता से हटकर राज्यपाल ने जमीनी हकीकत टटोली और छोटी-छोटी खामियों पर भी तीखे सवाल दाग दिए।

दिशा इंटर कॉलेज में क्लासरूम तक पहुंचीं राज्यपाल

एयरपोर्ट से सीधे दिशा इंटर कॉलेज पहुंची राज्यपाल ने प्रोटोकॉल तोड़कर क्लासरूम, लाइब्रेरी और संसाधनों का जायजा लिया। बच्चों से सीधी बात की और पढ़ाई का स्तर परखा। विशेष बच्चों की शिक्षा को लेकर उनका रुख बेहद सख्त दिखा। मंच से साफ कहा कि समावेशी शिक्षा सिर्फ फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए। संसाधन मजबूत करो, वरना कार्रवाई तय है। कार्यक्रम में बैठे शिक्षा विभाग के अफसरों और शिक्षाविदों को ये संदेश सीधा-सीधा चेतावनी जैसा था।

कई खामियों पर मौके पर ही फटकार

संप्रेक्षण गृह में बच्चों की हालत पर ली रिपोर्ट, VVIP मूवमेंट से थमा शहर इसके बाद किला स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर पहुंचकर राज्यपाल ने बच्चों की सुरक्षा, रहन-सहन और खाने-पीने की व्यवस्थाओं की परत-दर-परत जांच की। रजिस्टर से लेकर किचन तक देखा। सूत्र बताते हैं कि कई खामियों पर मौके पर ही फटकार लगी। अफसर सफाई देते नजर आए।

UP News: सीएम की प्रथामिकता में शामिल कार्यों में बड़ी लापरवाही, 12 सचिव को नोटिस

सियासी गलियारों में हलचल तेज

दोपहर 1:25 बजे राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गईं। वहां शिक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक होनी है। माना जा रहा है कि यहां भी कई अफसरों की क्लास लगेगी।शाम को रामगंगानगर में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन राज्यपाल करेंगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की मौजूदगी से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

गोरखपुर : पैदल निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने विरासत गलियारा का जाना हाल, अधिकारियों को दी चेतावनी

सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

राज्यपाल के दौरे को लेकर पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया। एयरपोर्ट से हर रूट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। रूट डायवर्जन लागू किया गया। अफसरों को साफ हिदायत थी कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी। पूरे दिन बरेली में वीवीआईपी मूवमेंट का असर दिखा।

Location :  Bareilly

Published :  30 April 2026, 3:29 PM IST

Advertisement