हिंदी
आईएएस अभिनव गोपाल
Gorakhpur: शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिनव गोपाल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब शहर में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
मास्टर प्लान को धरातल पर लागू
नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं में ‘नया गोरखपुर’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मास्टर प्लान को धरातल पर लागू करने और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई को शीर्ष स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि शहर का विस्तार योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास सुनिश्चित हो सके।
प्रयागराज से स्नातक
प्रयागराज निवासी अभिनव गोपाल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत रही है। प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल में प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रयागराज से स्नातक किया और फिर Indian Institute of Technology Madras से बी.टेक/एम.टेक की डिग्री हासिल की। प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ वे खेलों में भी उत्कृष्ट रहे हैं और ‘आयरन मैन’ ट्रायथलॉन चैंपियन के रूप में उनकी पहचान उनके अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी
गोरखपुर आने से पहले वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया। उनके अनुभव का लाभ अब गोरखपुर को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गोरखपुर के गोला में चुनावी रंजिश ने लिया खूनी रूप, 7 घायल
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर अब सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, ‘नया गोरखपुर’ योजना के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सड़क नेटवर्क, कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार तेज गति से किया जाएगा।
Cabinet Expansion in Bihar: बिहार में कल कैबिनेट विस्तार; क्या नीतीश के बेटे निशांत का भी नाम?
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जीडीए के सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उनके नेतृत्व में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं को नई गति मिलने और शहर के व्यवस्थित विकास की दिशा में ठोस बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
Location : गोरखपुर
Published : 6 May 2026, 6:10 PM IST