UP Crime: स्कूटी हटाने के विवाद में युवक और चाचा पर जानलेवा हमला

जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जहां रास्ते से हटने को कहने पर दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके चाचा पर रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पढिए पूरी खबर

Gorakhpur: जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जहां रास्ते से हटने को कहने पर दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके चाचा पर रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में बेलीपार पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी बेलीपार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हिमांशु तिवारी और उनकी टीम ने मुकदमा संख्या 105/2026 से संबंधित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रॉड ईंट-पत्थरों से हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 5 मई 2025 की है। थाना क्षेत्र के ग्राम भौवापार निवासी वादी स्कूटी से अपने घर पहुंचे थे। उस समय गांव के ही कुछ युवक उनके घर के सामने खड़े थे। वादी द्वारा रास्ते से हटने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुन्दन सिंह और बलवंत सिंह उर्फ टार्जन उर्फ राहुल ने वादी और उनके चाचा पर लोहे की रॉड तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वादी के चाचा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

ससुराल वालों की मांग थी AC, बाइक और कैश; न मिलने पर बहू को किया प्रताड़ित, संदिग्ध हालात में मौत

मामले की जांच

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बेलीपार में धारा 109, 115(2), 352 और 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह तथा बलवंत सिंह उर्फ टार्जन उर्फ राहुल पुत्र गिरजेश सिंह निवासी ग्राम भौवापार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

गोरखपुर में शादी के बाद बदला ससुराल का रवैया “देवर ने गलत हरकतें कीं, 10 लाख और स्कॉर्पियो दो”

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु तिवारी, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार सिंह, आरक्षी चालक अतुल वर्मा तथा महिला आरक्षी ज्योति यादव शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 May 2026, 7:59 PM IST

Advertisement