प्रयागराज में ट्रांसफर आदेश को ठेंगा: सालों से अंगद का पैर जमाए बैठे 527 पुलिसकर्मी, सिस्टम की ढिलाई या सेटिंग?

प्रयागराज में 527 पुलिसकर्मी ट्रांसफर आदेश के बावजूद अब तक रिलीव नहीं किए गए हैं। कई दरोगा और सिपाही पिछले दो साल से एक ही जिले में जमे हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अंदरखाने सेटिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 May 2026, 7:38 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज पुलिस विभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर महीनों पहले हो चुका है। वे आज भी उसी जिले में कुर्सी संभाले बैठे हैं। हैरानी की बात यह है कि 527 दरोगा और सिपाही ट्रांसफर आदेश के बावजूद प्रयागराज छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अंदरखाने कोई बड़ा खेल चल रहा है?

दो साल से नहीं छोड़ी पोस्टिंग

जानकारी के मुताबिक कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनका ट्रांसफर करीब दो साल पहले हो चुका था। अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया। विभागीय आदेश जारी होने के बाद भी ये पुलिसकर्मी प्रयागराज में ही डटे हुए हैं। इससे पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ट्रांसफर आदेश के बाद भी जमे पुलिसकर्मी

पुलिस विभाग में ट्रांसफर के बाद तुरंत नई तैनाती जॉइन करनी होती है। प्रयागराज में मामला बिल्कुल उल्टा दिखाई दे रहा है। यहां सैकड़ों पुलिसकर्मी ट्रांसफर लिस्ट में नाम आने के बावजूद पुरानी पोस्टिंग पर ही काम कर रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

नोएडा Golf Course प्रोजेक्ट पर बड़ा सवाल: ब्लैकलिस्ट एजेंसी को फिर कैसे काम?

सिस्टम पर उठ रहे सवाल

अब चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या इन पुलिसकर्मियों को जानबूझकर नहीं हटाया जा रहा? क्या कुछ लोगों को खास जगहों पर बनाए रखने के लिए नियमों को नजरअंदाज किया गया? पुलिस महकमे के अंदर भी इसको लेकर खुसर-पुसर शुरू हो गई है।

अंदरखाने सेटिंग की चर्चा तेज

सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जिले में जमे रहने के कारण मजबूत नेटवर्क बना चुके हैं। ऐसे में ट्रांसफर आदेश के बावजूद रिलीविंग न होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। विभागीय स्तर पर अब इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।

स्टाफ की कमी बताकर बच रहा विभाग?

पुलिस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बाहर से जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर यहां हुआ है। उनमें कई ने अब तक जॉइनिंग नहीं की है। वहीं मेला ड्यूटी, हाईकोर्ट सुरक्षा और वीआईपी ड्यूटी जैसे लगातार बढ़ते दबाव के चलते बड़ी संख्या में अंडर ट्रांसफर दरोगा और सिपाहियों को अभी तक रिलीव नहीं किया जा सका है। विभाग फिलहाल इसे मजबूरी बता रहा है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार हैं।

Location :  Prayagraj

Published :  14 May 2026, 7:37 PM IST

Advertisement