गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रावास के खाने में निकले कीड़े, वीडियो वायरल होने के बाद ‘डाइनामाइट न्यूज़’ का रियलिटी चेक

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलखनंदा महिला छात्रावास में खाने में कीड़े मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। 'डाइनामाइट न्यूज़' ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचकर मामले की पड़ताल की और छात्राओं की समस्या को जाना।

Updated : 13 May 2026, 2:49 AM IST
google-preferred

Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलखनंदा महिला छात्रावास में छात्राओं की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। हॉस्टल की कैंटीन में परोसे जा रहे खाने में कीड़े मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ का 'रियलिटी चेक'

वीडियो वायरल होने के बाद डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता प्रखर अग्रवाल ने आज अलखनंदा छात्रावास पहुँचकर 'ग्राउंड जीरो' से मामले की पड़ताल की। रियलिटी चेक के दौरान छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। छात्राओं का कहना है कि मेस में मिलने वाला खाना अक्सर मानक के अनुरूप नहीं होता और इस घटना ने उनकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

Deoria Crime News: दुबई से मौत का सामान लेकर लौटा था भाई? घर पहुँचते ही चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

जांच के लिए कमेटी का गठन

मामले ने जब तूल पकड़ा, तो आज विश्वविद्यालय प्रशासन की एक टीम ने आनन-फानन में कैंटीन का निरीक्षण किया। प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों और कैंटीन संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Budaun Breaking: बरेली रोड पर असलहा दिखाकर 2 लाख की लूट, फरार बदमाशों की तलाश जारी

वार्डन और प्रशासन का पक्ष

ग्राउंड जीरो पर डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में छात्रावास की वार्डन ने भी अपनी बात रखी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 May 2026, 2:42 AM IST

Advertisement