एक मोटरसाइकिल ने खोल दिया पुराने अपराधों का राज, पुलिस भी हैरान

जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा संदिग्ध लगा, जिसकी तलाशी ने चोरी के पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Gorakhpur: जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन यादव उर्फ सिक्की के रूप में हुई, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल के साथ रोका। वाहन के कागजात और अन्य दस्तावेजों की जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन यादव उर्फ सिक्की पुत्र देश दीपक यादव, निवासी मंझरिया, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थाना गोला में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा कि तुरंत हरकत में आई गोरखपुर पुलिस

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जांच के दौरान आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया। उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में बड़हलगंज थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2026 में आजमगढ़ जनपद की कोतवाली थाने में चोरी से जुड़े एक अन्य मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। अब गोला पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद होने के बाद एक और मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गोरखपुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार और कांस्टेबल जयप्रकाश यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 July 2026, 5:58 AM IST

Advertisement