गोरखपुर: दस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, आठ महीने से था फरार

जनपद के थाना गगहा क्षेत्र में हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब आठ महीने से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़

Gorakhpur: जनपद के थाना गगहा क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब आठ महीने से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बाँसगाँव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमर उर्फ अमरनाथ पुत्र छोटेलाल, निवासी ठठौली थाना गगहा के रूप में हुई है, जो हत्या के गंभीर आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा था।

हत्या की घटना ने मचाया था सनसनी

मामला बीते वर्ष अगस्त का है, जब 16 अगस्त 2025 को अज्ञात हमलावरों ने वादिनी के पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। इस संबंध में 18 अगस्त 2025 को थाना गगहा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और साक्ष्य जुटाते हुए अभियुक्त की पहचान की गई। गिरफ्तारी से पहले आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Maharajganj: DM बोले-सभी सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को तत्कल हटाएं

लगातार दबिश के बाद मिली सफलता

पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की। अंततः सटीक रणनीति के तहत आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर बिगड़े डीएम, कार्यदायी संस्थाओं की दी चेतावनी 99 फीसदी काम होने पर ही भुगतान

पुलिस टीम की सराहना

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कानून व्यवस्था की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  30 April 2026, 8:15 PM IST

Advertisement