Gorakhpur News: आकाशीय बिजली का कहर, आम के पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की मौत, गांव में मातम

गोरखपुर के लालपुर टिकर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े युवक इसकी चपेट में आ गए। क्षेत्र में पशुहानि और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है।

Updated : 5 May 2026, 6:24 AM IST
google-preferred

Gorakhpur: सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर कुदरत का कहर बरपा। अचानक मौसम बदलने के साथ हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।

आम का पेड़ बना काल: झुलसने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

मृतकों की पहचान शशिकांत (30 वर्ष) और विकास के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे बचने के लिए दोनों युवक पास ही एक आम के पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kanpur News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर झींझक में जश्न, चेयरमैन के आवास पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दीपक गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कराई। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

Saraikela: शौच के लिए निकले ग्रामीण पर हाथी का जानलेवा हमला, चांडिल में मुआवजे के लिए भारी प्रदर्शन

क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी भारी नुकसान

खराब मौसम का असर केवल जानमाल तक ही सीमित नहीं रहा। क्षेत्र के रामपुर, गोपालपुर और तालनवर में बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। वहीं, मटहनिया और बरवा गांव में एक-एक मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

प्रशासन की अपील: खराब मौसम में पेड़ों से रहें दूर

हादसे के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें। ऐसी स्थिति में पक्के मकानों के अंदर रहना ही सुरक्षित है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 May 2026, 6:24 AM IST

Advertisement