Gorakhpur: मुआवजा लेकर बेच दी जमीन, 11 साल बाद खुला 8 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा

गीडा थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। नौसढ़ निवासी एक व्यक्ति से भूमि बेचने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद पहले ही सरकारी मुआवजा हासिल कर चुकी जमीन का बैनामा करने का आरोप लगा है।

Updated : 20 May 2026, 7:07 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। नौसढ़ निवासी एक व्यक्ति से भूमि बेचने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद पहले ही सरकारी मुआवजा हासिल कर चुकी जमीन का बैनामा करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी पप्पू पासवान पुत्र रामा पासवान को आवास निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें एक भूमि दिखाई और भरोसा दिलाया कि जमीन पूरी तरह विवादमुक्त है तथा उस पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। बातचीत के बाद गाटा संख्या 430 ग की 875 वर्ग फीट भूमि का सौदा 8 लाख रुपये में तय हुआ।

कूटरचित दस्तावेज तैयार

बताया गया कि 16 अगस्त 2014 को उक्त जमीन का बैनामा भी करा दिया गया। आरोप है कि बैनामे से पहले विक्रेताओं ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को निजी बताते हुए सौदा किया, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग थी।

पीड़ित के मुताबिक, बैनामे के कुछ समय बाद वह रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी खरीदी हुई जमीन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कार्य चलता मिला। जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि जिस भूमि का बैनामा कराया गया था, उस पर पहले ही सरकारी परियोजना के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी थी और संबंधित लोग पीडब्ल्यूडी से मुआवजा भी प्राप्त कर चुके थे।

दोस्ती, धर्मांतरण और ब्लैकमेल… मिर्जापुर ‘जिम जिहाद’ केस में बड़ा एक्शन, 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट

आरोप यह भी है कि जमीन की खारिज-दाखिल प्रक्रिया को रोकने के लिए आरोपियों ने एक व्यक्ति से आपत्ति दाखिल कराकर मामले को उलझा दिया, जिससे पीड़ित को कानूनी अधिकार भी नहीं मिल सका।पीड़ित ने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर 2025 को नौसढ़ चौराहे पर मौजूद रहने के दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर मारने का प्रयास किया, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागा।

मुजफ्फरनगर में नशे के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ : कार में मिले 11 लाख नशीले कैप्सूल, पूछताछ में खुला करोड़ों का राज

मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी गीडा से की गई। जांच के बाद पुलिस ने कपिलदेव यादव, संतोष यादव, बलदाऊ यादव, रमावती देवी, राम नगीना यादव, सतीश यादव और गिरीश यादव के खिलाफ बलवा, जालसाजी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 May 2026, 7:07 PM IST

Advertisement