Sitapur Crime: संतान के झांसे में महिला से दुष्कर्म, ‘झाड़-फूंक’ के नाम पर मौलाना गिरफ्तार

सीतापुर के तालगांव क्षेत्र में संतान प्राप्ति के झांसे में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज का दावा करने वाले मौलाना ने महिला को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 May 2026, 6:40 PM IST
google-preferred

Sitapur: सीतापुर के तालगांव क्षेत्र में संतान प्राप्ति के झांसे में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज का दावा करने वाले मौलाना ने महिला को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Molana ने झाड़-फूंक के बहाने दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, महिला को संतान नहीं हो रही थी, जिसके चलते उसने कमापुर निवासी मौलाना कल्लू अंसारी से संपर्क किया। आरोपी ने उसे झाड़-फूंक के जरिए संतान होने का भरोसा दिया और धीरे-धीरे अपने प्रभाव में ले लिया।

आरोप है कि इस दौरान वह कई बार महिला के साथ अनुचित हरकतें भी करता रहा, लेकिन संतान की उम्मीद में महिला चुप रही।

15 मई को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, 15 मई को मौलाना ने उसे अपने घर बुलाया और झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह तालगांव कोतवाली पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई।

Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कल्लू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को भी एकत्र कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Location :  Sitapur

Published :  20 May 2026, 6:40 PM IST

Advertisement