हिंदी
फैक्ट्री में लगी आग
Ghaziabad: गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रिंटिंग इंक बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे परिसर में धुआं ही धुआं भर गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी Rahul Pal के अनुसार, आग की सूचना शाम करीब 4 बजे मिली थी, जिसके बाद शुरुआती तौर पर 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
हालात को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद, मोदीनगर, हापुड़ और नोएडा से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। कुल मिलाकर 12 फायर टेंडर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के कारण पूरे औद्योगिक क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास की इकाइयों में भी हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Location : Ghaziabad
Published : 20 May 2026, 6:34 PM IST
Topics : fire Ghaziabad Ink Factory UP News