Gorakhpur Crime: सामान खरीदने गया था युवक, रास्ते में मौत बनकर खड़े थे तीन दरिंदे; पढ़ें रूह कपा देने वाला मामला

गोरखपुर के खजनी में सामान खरीदने जा रहे युवक पर तीन दबंगों ने ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने खुटभार गांव के तीनों आरोपियों विपिन, अमित और रमाशंकर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। खजनी चौराहे की ओर सामान खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला करने के मामले में खजनी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को वादी अपने घर से आवश्यक सामान खरीदने के लिए खजनी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की नीयत से उस पर ब्लेड से हमला किया गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

आरोपियों की हुई पहचान

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव मय पुलिस टीम ने मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: दो दिन से लापता था युवक, तीसरे दिन नहर में मिला शव; गोरखपुर में मचा हड़कंप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन कुमार पुत्र हरिलाल, अमित कुमार पुत्र राजाराम और रमाशंकर पुत्र स्व. शुभकरन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम खुटभार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के निवासी बताए गए हैं।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना खजनी में मु0अ0सं0 299/2026 के तहत धारा 109, 3(5), 115(2) और 352 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा पहुंचा DM तक, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने उठाई आवाज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल संदीप यादव, लवकुश वर्मा, हर्ष सिंह और मोहित शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 September 2026, 12:31 PM IST

Advertisement