आखिर क्या था ऐसा दर्द कि युवक कदम उठाने में रोक नहीं पाया खुद को

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र स्थित फत्तेपुर गांव में सोमवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवक ने ऐसे कदम उठाया कि परिवार स्तब्ध रह गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाया पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में सोमवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार फत्तेपुर गांव निवासी रामाश्रय के चार पुत्र हैं। इनमें तीसरे नंबर का पुत्र बबलू (24) अविवाहित था। सोमवार को अपराह्न लगभग तीन बजे वह अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला।

यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला, आधी रात को नाबालिग किशोरी को भगा ले गया युवक

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का स्पष्ट कारण सामने आ सके। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और युवक के हाल के गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं तथा युवक के इस कदम के पीछे की वजह जानने की चर्चा कर रहे हैं।

गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; जानिए कैसे होती थी शस्त्रों की खरीद-फरोख्त

मामले में पुलिस का  बयान

इस संबंध में गोला के कोतवाल सी.पी. पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 June 2026, 10:33 PM IST

Advertisement