ख़जनी में श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस, युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से पूरा मामला खुल गया।

Gorakhpur: खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुटभार में बुधवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामला उस समय और भी गंभीर हो गया, जब परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए युवती के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए।

परिजनों की जल्दबाजी और संदिग्ध गतिविधियों से ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस तत्काल हरकत में आई और श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, खुटभार गांव निवासी संगम यादव की पुत्री की बुधवार दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती छत से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं गांव में यह चर्चा भी तेज है कि युवती की मौत जलने के कारण हुई है। दोनों तरह की बातों ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया है।

पुलिस को खटकी यह बात

ग्रामीणों का कहना है कि मौत के तुरंत बाद परिजन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े। यही जल्दबाजी लोगों को खटक गई और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

Gorakhpur ATS Raid: इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट पर शिकंजा, गोरखपुर में ATS की गुप्त छापेमारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद शव को श्मशान घाट से वापस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कौन हैं गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार तीन वांछित आरोपी

पुलिस का बयान

एसएचओ खजनी जयंत सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया परिजन छत से गिरने की बात बता रहे हैं, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक भूमिका सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 July 2026, 8:32 PM IST

Advertisement