हिंदी
घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है (img: Dynamite News)
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गांव के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान आदर्श तिवारी (24) पुत्र शशिकांत तिवारी, निवासी चिलबिला गांव, थाना कोतवाली, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। आदर्श गाजियाबाद की निजी कंपनी पेस्ट शील्ड में एमआईएस एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले छह महीने से गाजियाबाद में नौकरी कर रहे थे।
गाजियाबाद से प्रतापगढ़ जा रहे थे आदर्श
जानकारी के मुताबिक, आदर्श देर रात अपनी बुलेट बाइक से गाजियाबाद से प्रतापगढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कानपुर में भीषण हादसा! टक्कर के बाद लोडर में लगी आग, जिंदा जला क्लीनर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलने पर इस्लामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Location : badaun
Published : 17 October 2026, 4:05 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Road Accident UP News