मैगी और तरबूज बना जहर! गोरखपुर में एक ही परिवार के 9 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग अचानक फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना मलांव गांव की है, जहां शाम होते-होते पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Gorakhpur: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग अचानक फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना मलांव गांव की है, जहां शाम होते-होते पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत शुरू होने के बाद सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मलांव गांव निवासी बैजनाथ पाण्डेय (68) और उनके भाई अमरनाथ पाण्डेय (65) के परिवार के लोगों ने गांव की एक दुकान से मैगी मंगवाकर खाई थी। कुछ देर बाद घर के बाहर साइकिल पर तरबूज बेच रहे फेरीवाले से तरबूज खरीदकर परिवार के कई सदस्यों ने उसे भी खाया।

अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी

शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन शाम करीब 6 बजे अचानक एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक पहले तेज उल्टी और दस्त शुरू हुए, फिर कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों की मदद से सभी को पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

साइलेंट किलर बन सकती है देर से की गई Pregnancy, जानिए Dr की राय और वो कड़वा सच जो कोई नहीं बताता

गांव में दहशत का माहौल

अस्पताल में भर्ती लोगों में बैजनाथ पाण्डेय, अमरनाथ पाण्डेय, शैल कुमारी (63), अंशु पाण्डेय (26), पूर्णिमा पाण्डेय (25), मासूम वेदांत पाण्डेय (3), हन्नू पाण्डेय (2), नेहा पाण्डेय, जगदीश दुबे और सौरभ त्रिपाठी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

महराजगंज: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने हंसिया से काटा गला, हालत नाजुक

जिला अस्पताल के डॉक्टर वीके सुमन के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि गर्म खाद्य पदार्थ खाने के तुरंत बाद अधिक पानी वाले ठंडे फल खाने से बैक्टीरियल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है और एक गंभीर मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है।

इस घटना ने गांवों में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों और कटे फलों की गुणवत्ता पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 May 2026, 12:19 PM IST

Advertisement