गोरखपुर में फर्जीवाड़े का खुलासा, ऐसे चढ़ा जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड हत्थे

कैम्पियरगंज पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस ने इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पहले से बिक चुकी जमीन को दोबारा बेचकर लोगों को ठगता था।

Gorakhpur: जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कैम्पियरगंज पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पहले से बिक चुकी जमीन को दोबारा बेचकर लोगों को ठगता था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज की टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनूप कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. फतेह बहादुर श्रीवास्तव निवासी जटेपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

ऐसे करता था ठगी का खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद वह पहले से बैनामा हो चुकी जमीन को दोबारा बेच देता था। इस तरह वह भोले-भाले लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता रहा।

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैम्पियरगंज में मुकदमा संख्या 745/2024 दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 के तहत मामला पंजीकृत हुआ।

गोरखपुर में न्याय मांगने पहुंची महिला से मारपीट, दारोगा समेत तीन लाइन हाजिर

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आदर्श त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल पप्पू यादव और रिक्रूट कांस्टेबल अमित गिरी भी शामिल रहे, जिन्होंने लगातार प्रयास कर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।
आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। संभावना है कि इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गोरखपुर : मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन तक पहुंची जांच, पढ़िए पूरा मामला

इस गिरफ्तारी के बाद जमीन खरीद-फरोख्त में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति का सौदा करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 May 2026, 6:10 PM IST

Advertisement