UP प्रशासन में बड़ी कार्रवाई: चंदौली जमीन घोटाला मामले में तीन PCS अफसर निलंबित, जानिये पूरा मामला
चंदौली जमीन घोटाले में नियुक्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन PCS अधिकारियों को निलंबित किया है। जांच में खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान व बंजर भूमि से जुड़े 20 बेदखली नोटिस अवैध रूप से वापस लेने और कब्जादारों के पक्ष में आदेश देने का आरोप सामने आया।