हिंदी
बृजेश वर्मा का बड़ा बयान
Hardoi : मल्लावां में हुए शिल्पी हत्याकांड (Shilpi Murder Case) मामले में कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शिल्पी हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।
मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा ने बताया कि जब उन्होंने पीड़ित परिवार की पीड़ा और पूरे मामले की जानकारी अखिलेश यादव को दी। वह खुद को रोक नहीं पाए और सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। न्याय की लड़ाई में उनका सहयोग करेंगे।
बृजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही बरती और आरोपी को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो शायद पीड़ित लड़की आज जिंदा होती। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ बेटियों की सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। दूसरी तरफ ऐसी घटनाओं में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त बयान देते हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार को समय पर न्याय क्यों नहीं मिला, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने यह कहा कि लड़की ने पहले कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। उन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।
अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।
अखिलेश यादव बोले- भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है, कुशीनगर को लेकर किया बड़ा ऐलान
इस दौरान उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि उद्घाटन की तैयारियों के दौरान किसानों की सैकड़ों बीघा फसल प्रभावित हुई और खेतों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाला मुआवजा नुकसान की तुलना में काफी कम है और इससे किसानों की वास्तविक समस्या का समाधान नहीं होगा।
Location : Hardoi
Published : 1 May 2026, 5:51 PM IST