Zen Alpha आंदोलन का साइड इफेक्ट? फतेहपुर के प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर लगाये बड़े आरोप

फतेहपुर के किशनपुर सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद छात्र अंकुर सोनकर ने पुलिस पर घर जाकर परेशान करने का आरोप लगाया। छात्र का बयान सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। आखिर छात्र के आरोपों के पीछे क्या है पूरा घटनाक्रम?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 July 2026, 6:25 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का मामला अब एक नए विवाद में बदलता नजर आ रहा है। छात्राओं की समस्याओं का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर समाधान कराकर प्रदर्शन समाप्त करा दिया था। इसके बाद छात्र अंकुर सोनकर ने आरोप लगाया कि आंदोलन के बाद से पुलिस उसके घर पहुंचकर उसे परेशान कर रही है। छात्र का बयान सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर सफाई दी है।

छात्राओं ने समस्याओं को लेकर किया था प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।

Fatehpur: मानदेय नहीं तो काम नहीं! जानिए कर्मचारियों के हड़ताल का FMD अभियान पर क्या पड़ा असर?

अंकुर सोनकर ने लगाया पुलिस पर परेशान करने का आरोप

प्रदर्शन के बाद छात्र अंकुर सोनकर का एक बयान सोशल मीडिया पर सामने आया। छात्र ने आरोप लगाया कि आंदोलन के बाद से पुलिस उसके घर पहुंच रही है और उसे परेशान किया जा रहा है। छात्र के इस बयान के सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

SP ने कहा- मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया

मामले को लेकर फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। SP के अनुसार, प्रदर्शन के बाद बच्चों को समझाया गया था कि विद्यालय से जुड़ी उनकी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के सामने रखी जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किशनपुर पुलिस की ओर से बच्चों को परेशान करने या उन्हें बुलाने की बात नहीं है।

Fatehpur: विकास के दावों की खुली पोल; जानिए कैसे प्रशासनिक अनदेखी से बदहाल है रास्ता, रोजाना हो रहे हादसे

'बच्चे कहीं भी अपनी बात रख सकते हैं'

जब SP से यह सवाल किया गया कि किसी नेता की ओर से छात्र अंकुर सोनकर से बातचीत की गई थी, तो उन्होंने कहा कि बच्चे स्वतंत्र हैं और अपनी बात कहीं भी रख सकते हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के बाद बच्चों को केवल उनकी समस्याओं को उचित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए समझाया गया था।

आरोप और पुलिस के बयान के बीच मामला चर्चा में

फिलहाल छात्र के पुलिस पर लगाए गए आरोप और SP की ओर से दी गई सफाई के बाद मामले को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। छात्र के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले में आगे क्या स्थिति बनती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Location :  Fatehpur

Published :  31 July 2026, 6:25 PM IST

Advertisement