फतेहपुर कांड: भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह गिरफ्तार, बबलू सिंह की तलाश तेज

Fatehpur के खागा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म और छेड़खानी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी को भगाने में मदद के आरोप में BJP मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बबलू सिंह की तलाश में पुलिस की सात टीमें छापेमारी कर रही हैं, जबकि मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 May 2026, 12:12 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके ही मंगेतर के सामने दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह, युवराज और ललित को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा है।

BJP मंडल अध्यक्ष पर आरोपी को भगाने का आरोप

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह ने आरोपी बबलू सिंह को फरार होने में मदद की। आरोप है कि जुगेश सिंह ने उसे 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिससे वह भागने में सफल हुआ। इस पुष्टि के बाद पुलिस ने जुगेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Fatehpur: मुठभेड में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, जानें कितने केस दर्ज हैं अपराधी पर

मामले पर सियासत तेज, पुलिस की सफाई

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी और पीड़िता दोनों ही पिछड़ी जाति से हैं।

Fatehpur News: ‘वीडियो वायरल कर दूंगा…’, प्यार के नाम पर ब्लैकमेलिंग और मतांतरण का गंदा खेल, आरोपी सलाखों के पीछे

वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सात टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामला सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा में बना हुआ है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है।

Location :  Fatehpur

Published :  1 May 2026, 12:12 PM IST

Advertisement