रातभर चीखती रही मां! फर्रुखाबाद में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का मासूम सूर्यांश

मूसलाधार बारिश के बीच खुले नाले का तेज बहाव सात साल के सूर्यांश को अपने साथ बहा ले गया। रातभर तलाश के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव मिला।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 September 2026, 4:27 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान फर्रुखाबाद शहर में दर्दनाक हादसा हो गया। आदर्श थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला ढुइया में सड़क किनारे बने खुले नाले में तेज बहाव के चलते सात वर्षीय मासूम बह गया। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह बच्चे का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नाले के तेज बहाव में बहा सूर्यांश

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ढुइया निवासी आकाश शाक्य का सात वर्षीय बेटा सूर्यांश शनिवार देर शाम बारिश के दौरान नाले के पास था। इसी दौरान नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और मासूम उसकी चपेट में आकर बह गया।

Video: फर्रुखाबाद में मिनी मुंबई का अहसास, 17 सालों से कायम है गणेश महोत्सव की भव्यता

रातभर स्थानीय लोगों और पुलिस ने की तलाश

बच्चे के नाले में बहने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाया, लेकिन सूर्यांश का पता नहीं चल सका।

डेढ़ किलोमीटर दूर मिला मासूम का शव

रविवार सुबह तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रामपुर ढपरपुर के पास सूर्यांश का शव बरामद हुआ। बच्चे का शव मिलने की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

भारी बारिश से बेहाल फर्रुखाबाद के ग्रामीण: 36 घंटे से बिजली और पानी के संकट के बीच जीने को मजबूर लोग

खुले नाले ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे ने बारिश के दौरान खुले नालों और जल निकासी व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। तेज बारिश के समय खुले नाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे में नालों को सुरक्षित करने और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Location :  Farrukhabad

Published :  27 September 2026, 4:27 PM IST

Advertisement