Farrukhabad News: मां छोड़ गई नवजात… अस्पताल से सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी

फर्रुखाबाद के कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। डिलीवरी के चार दिन बाद एक महिला अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 6:38 PM IST

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जन्म के महज चार दिन बाद ही एक नवजात बच्ची अपनी मां के आंचल से दूर हो गई। अस्पताल में भर्ती महिला अपनी बेटी को छोड़कर अचानक गायब हो गई, जिसके बाद अब मासूम बच्ची अस्पताल और प्रशासन की जिम्मेदारी बन गई है।

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को याकूतगंज निवासी बताकर महिला कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए पहुंची थी। अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया और उसे भर्ती कर लिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल प्रशासन ने महिला से न आधार कार्ड लिया और न ही कोई अन्य पहचान पत्र मांगा। इसी लापरवाही ने अब कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार दिन बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला चार दिनों तक भर्ती रही। 29 अप्रैल को अचानक वह अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर वहां से चली गई। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो अस्पताल स्टाफ को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी ऐसी टक्कर साजन आंसुओ में डूब गए

घटना की सूचना तुरंत कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार को दी गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस टीम भी महिला का पता लगाने में असफल रही।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी पहचान पत्र और दस्तावेज के किसी महिला का भर्ती होना और फिर अचानक गायब हो जाना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल प्रशासन समय रहते महिला की पूरी जानकारी दर्ज करता तो शायद उसे तलाशने में आसानी होती। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

गोरखपुर: पति की मौत के बाद हुआ ये बड़ा खेल, मामला जान पकड़ लेंगे माथा

नवजात को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया

महिला के गायब होने के बाद नवजात बच्ची को बेहतर देखभाल के लिए लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज और देखभाल की गई। बाद में सोमवार शाम बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि महिला कुछ दिन पहले पीलिया के इलाज के लिए भी अस्पताल आई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और महिला की पहचान तथा उसके परिवार तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Location :  Farrukhabad

Published :  8 May 2026, 6:38 PM IST