उन्नाव में परिवार की खुशिया मातम में बदली, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

यूपी के उन्नाव में बुधवार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी लील ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 April 2026, 5:18 PM IST
google-preferred

Unnao: यूपी के उन्नाव में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार थाना क्षेत्र में ओवरटेक के प्रयास के दौरान एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गया, जिसके बाद वाहन खंती में पलट गया और पीछे आ रहा गिट्टी लदा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास हुआ।

मुंडन संस्कार से लौट रहे था परिवार

जानकारी के अनुसार सभी बुलेरे सवार मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। बोलेरो वाहन बक्सर की ओर से आ रहा था और जैसे ही वह कीरतपुर के पास पहुंचा, चालक ने आगे चल रहे गिट्टी लदे डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को देखकर चालक घबरा गया और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

वाहन अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गया, जिसके बाद वाहन खंती में पलट गया और पीछे आ रहा गिट्टी लदा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान बोलेरो सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डंपर भी अनियंत्रित होकर बोलेरो के ऊपर ही पलट गया, जिससे अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम पलटते ही दो बसें टकराईं, मची चीख-पुकार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर यातायात व्यवस्था बहाल करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bus Fire in Unnao: उन्नाव NH-31 पर चलती बस बनी आग का गोला, 65 से अधिक श्रमिक मौजूद, मची अफरा-तफरी

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

 

Location :  Unnao

Published :  29 April 2026, 5:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement